शिवहर , मार्च 23 -- बिहार में शिवहर की जिलाधिकारी (डीएम) प्रतिभा रानी की अध्यक्षता मे खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक मे खनिज विकास पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 मे कुल 6.86 करोड़ रूपये राजस्व क़ी प्राप्ति हुई है जो लक्ष्य का लगभग 37 प्रतिशत है।
इस बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय लक्ष्य के अनुरुप समहरण प्राप्त करने के लिये समुचित प्रयास करने का निदेश दिया l उन्होंने बालू के अवैध खनन एंव परिवहन को रोकने के लिए लगातार छापामारी करने एंव रात्रि मे चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अवैध खनन एंव परिवहन मे संलिप्त पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएlजिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बगमती प्रमंडल अंतर्गत चल रहे बांध मजबूतीकरण कार्य का नियमित अनुश्रवण कर उसमे चल रहे वाहनों क़ी सूची संबंधित थाना के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिएlउन्होंने जिले मे नियमित रूप से जांच, छापामारी एंव निरीक्षण कर फोटोग्राफ जिला प्रशासन, शिवहर के व्हाट्सप्प ग्रुप मे साझा करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधकारी ने अवैध खनन मे संलिप्त एंव फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मौजूद प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए। छापामारी के समय संबंधित थाना का सहयोग ले कर कार्रवाई करने को कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित