मुंबई , अक्टूबर 26 -- जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की अनुषंगी जियो ब्लैकरॉक इंटरनेशनल एएमसी ने सोमवार को जियोब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड लॉन्च करने की घोषणा की।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स रिटेल स्कीम है, जो अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के कोष प्रबंधन संबंधी नियमों के तहत ब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड में निवेश करेगी। इस योजना का मकसद निवेशकों को दुनिया भर के शेयर बाजारों में निवेश का मौका देना है।
इसके लिए यह फंड एक फीडर निवेश कोष व्यवस्था के तहत मुख्य रूप से ब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड में निवेश करेगा जो दुनिया के अलग-अलग बाजारों की कंपनियों के शेयरों में सक्रिय रूप से निवेश करने की रणनीति के तहत कोष का निवेष करता है। इस फंड की शुरुआत के साथ जियोब्लैकरॉक ने गिफ्ट सिटी के जरिए भारतीय निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश के ज्यादा मौके देने की दिशा में एक और कदम उठाया है। जिस फंड में यह निवेश करेगा, उसका 8 साल से ज्यादा का रिकॉर्ड रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित