मुंबई , अगस्त 17 -- रिलायंस समूह की दूरसंचार सेवा प्रदाता जियो ने सोमवार को जियो प्राइम पेश करने की घोषणा की जिसमें ग्राहकों को 300 रुपये देकर एक साल के लिए अपने जियो प्लान की कीमत लॉक करने का विकल्प दिया गया है।
जियो ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्राइम के ग्राहक 300 की एकमुश्त सदस्यता लेकर अपने मौजूदा जियो प्लान की आज की कीमत 05 सितंबर 2027 तक के लिए लॉक कर सकेंगे। प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पायेंगे।
प्राइम लेने के बाद ग्राहक किसी एक प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे चाहें तो दूसरे जियो प्लान से भी रिचार्ज कर सकते हैं और प्राइम सदस्यता के फायदा उठा सकते हैं।
जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक माइजियो ऐप, जियो.कॉम, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नये जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित