न्यूयॉर्क , सितंबर 24 -- अमेरिकी संसद की न्यायिक समित ने अंतराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो पर आरोप लगाया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनके संबंधों की जांच में सहयोग नहीं कर रहे है।

कमेटी के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने कहा है कि इन्फेंटिनो का सहयोग स्तर "बेहद अपर्याप्त" है, क्योंकि उन्होंने कमेटी द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को सौंपने या पेश होने के अनुरोध का कोई उचित जवाब नहीं दिया है। यह विवाद ट्रम्प प्रशासन के साथ इन्फेंटिनो के गहरे संबंधों, फीफा पीस प्राइज दिए जाने और विश्व कप से जुड़े फैसलों की जांच से संबंधित है।

अभी तक कोई सम्मन जारी नहीं किया गया है, इसलिए रास्किन के अनुरोध को नजरअंदाज करने के लिए कोई आपराधिक परिणाम नहीं होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित