कोलंबो , फरवरी 19 -- ऑस्ट्रेलिया को हराने वाले जिम्बाब्वे ने अपना जबर्दस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए आज श्रीलंका का भी शिकार कर लिया और टी-20 विश्वकप के ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गया।

ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड एवंस और ग्रीम क्रेमर (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद ब्रायन बेनेट ( नाबाद 63 ) कप्तान सिकंदर रजा (45 ) की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप 38वें मुकाबले में श्रीलंका को तीन गेंदे शेष रहते छह विकेट से मात दे दी। जिम्बाब्वे के इस जीत के बाद सात अंक हो गये है और वह ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। श्रीलंका छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने सुपर आठ में जगह बना ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित