हरारे , जुलाई 25 -- जिम्बाब्वे ने शनिवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकर रजा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट पिछले मुक़ाबले से अलग रही है, लेकिन हम जानते हैं कि हरारे में शुरुआत में गेंदबाज़ों को मदद मिलती है इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाने चाहेंगे और देखेंगे कि बाद में बल्लेबाज़ी के लिए हमारे सामने क्या लक्ष्य आता है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यह पिच पिछले मैच की तरह टैकी नहीं लग रही है, और उछाल भी समान रहने की उम्मीद है। हमारी टीम में एक बदलाव है। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित