रायपुर , अक्टूबर 18 -- जिम्बाब्वे की महिला टीम ने रविवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां जिम्बाब्वे की महिला टीम की कप्तान जोसेफीन अंकोमो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा पिछले मैच में हमने अच्छी शुरुआत की थी इसलिए हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हमें आज स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देना होगा। अगर हम अपने प्रोसेस को फॉलो करते हैं तो हम पहले मैच जैसा ही प्रदर्शन (गेंदबाज़ी में) करने में सफल होंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मांधना ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हम पिछले मैच में बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन हम इस मुक़ाबले में इसमें सुधार करने का प्रयास करेंगे। पिछले मुक़ाबले की तुलना में अलग परिस्थिति नहीं है। हमारी टीम में भी कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-भारत (एकादश): स्मृति मांधना (कप्तान), शेफ़ाली वर्मा, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित