जिनेवा , फरवरी 26 -- स्विट्जरलैंड के जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता के तहत ईरान और अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता का तीसरा दौर गुरुवार को शुरू हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के कारण दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
इससे पहले वार्ता के पहले और दूसरे दौर इस महीने की शुरुआत में मस्कट और जिनेवा में आयोजित किए गए थे।
इससे पहले ओमान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री बद्र अल्बुसैदी ने बुधवार शाम जिनेवा में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने हाल के घटनाक्रमों की समीक्षा की।
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनका देश परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा क्योंकि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने ऐसे हथियारों के विकास प्रतिबंध लगा रखा है। श्री पेजेशकियन ने कहा कि किसी समाज का धार्मिक नेता राजनेताओं की तरह झूठ नहीं बोल सकता और जब उन्होंने घोषणा कर दी है कि हमारे पास परमाणु हथियार नहीं होंगे, तो इसका मतलब है कि हम इसे नहीं बनाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित