नयी दिल्ली , अगस्त 07 -- यूथ आइकन नीरज चोपड़ा ने आज ग्रासरूट स्पोर्ट्स के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में एक नया अध्याय शुरू किया है। वे यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप के सह-मालिक बन गए हैं, जबकि वे पिछले दो सीज़न से इस प्रोग्राम के एंबेसडर के तौर पर जुड़े हुए थे। सह-मालिक बनने का उनका यह कदम देश भर के और अधिक बच्चों को खेल और एक्टिव लाइफ़स्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करने के नीरज के विज़न को दर्शाता है।
यूबीएस एथलेटिक्स किड्स कप भारत की सबसे बड़ी ग्रासरूट पहलों में से एक है, जिसे मज़ेदार, समावेशी और सुलभ प्रतियोगिताओं के ज़रिए बच्चों को खेलों से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसने पाँच शहरों के 2,500 से ज़्यादा स्कूलों में 2,50,000 से अधिक बच्चों को शामिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित