मोतिहारी , अक्टूबर 02 -- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जिउतिया पर्व के दौरान तालाब में स्नान करने गयीं चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी।
मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत बच्चियों की पहचान प्रमोद महतो की पुत्रियों सोनामति (13) और फूलमती (10), वीरेंद्र महतो की पुत्री सोनाली कुमारी (10) तथा अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा कुमारी (12) के रूप में की गयी है। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र की इनरवाभार पंचायत के वार्ड संख्या सात की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित