नयी दिल्ली , मई 29 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। गेहूं, चीनी और दालों में भी तेजी रही। अधिकतर खाद्य तेल भी महंगे हुए।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 36 रुपये बढ़कर 3,868 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 19 रुपये की बढ़त में 2,793 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 23 रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 33 रुपये और चना दाल की 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल और उड़द दाल के दाम 25-25 रुपये बढ़े। मसूर दाल 14 रुपये सस्ती हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अगस्त वायदा दो रिंगिट टूटकर 4,535 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.41 प्रतिशत चढ़कर 77.78 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित