मुंबई , अप्रैल 02 -- बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने ऑफ़ द रॉक्स नामक जागरूक पहल की शुरूआत की है, जिसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि शराब की लत एक इलाज योग्य मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, और इसके लिए मदद लेना बेहद जरूरी है।
जाह्नवी कपूर ने कहा, "शराब को लेकर बातचीत या तो होती ही नहीं है, या फिर बहुत जजमेंट के साथ होती है। इससे उन लोगों को मदद ही नहीं मिल पाती, जिन्हें सच में इसकी जरूरत है। ऐसे में ऑफ़ द रॉक्स का मकसद लोगों को यह समझाना है कि यह एक गंभीर समस्या है और इसका इलाज संभव है।"गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने इस जागरूक पहल को मजबूत बनाने के लिए अमाहा के साथ साझेदारी की है। अमाहा एक जानी-मानी मानसिक स्वास्थ्य संस्था है, जो लोगों को क्लिनिकल के साथ भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित