जालौन , जनवरी 14 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में बुधवार को10वें वेटरन्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों की वीर नारियों को सम्मानित कर राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वीर नारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अंगवस्त्र, श्रीफल, मिठाई एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सुरक्षा के लिए शहीद हुए सैनिकों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीर नारियां धैर्य, साहस और आत्मबल की सजीव प्रतीक हैं। उनका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन शहीद परिवारों के सम्मान, सहयोग और कल्याण के लिए सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित