जालौन , मई 5 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक नवविवाहित दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले।

पुलिस ने बताया कि बिरिया खुर्द गांव निवासी विवेक (22) पुत्र रामप्रकाश और उनकी पत्नी साधना (21) ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी और उनकी छह माह की एक बेटी है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित