जालौन , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में रविवार को थाना आटा पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.6 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन तथा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को थाना आटा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित