जालौन , अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात पुलिस लाइन उरई के सभागार में अभियोजन, कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, अभियोजन अधिकारी, उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट और महिला अपराधों से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को न्यायालयों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने तथा गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित