जालौन , मई 9 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि रणजीत (30) निवासी ग्राम जगतपुरा अहीर थाना सिरसा कलार शनिवार को किसी काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ओवरलोड ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित