जालौन , मई 22 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करौही बुजुर्ग में एक किसान का शव खेत पर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ग्राम करौही बुजुर्ग निवासी भगवान सिंह (55) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार भगवान सिंह शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोज की तरह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने उनका शव खेत पर एक पेड़ से साफी के फंदे पर लटका देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित