जालौन , फरवरी 04 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में बुधवार सुबह लगभग 9:00 , जब एक महिला का नग्न शव घर के बाहर स्थित खेत में पड़ा मिला। मृतका की पहचान गांव निवासी कमला उम्र लगभग 45 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मुन्ना लाल (बरार) के रूप में हुई है अपरपुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर जालौन कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। पुलिस को महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोटों के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की स्थिति और हालात को देखते हुए पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं महिला की हत्या कर शव को खेत में लाकर तो नहीं फेंका गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित