अल्मोड़ा , जुलाई 10 -- उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक की अल्मोड़ा शाखा से कथित रूप से जाली दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये का ऋण लेने के मामले में पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चन्द्रशेखर घोड़के के अनुसार 04 नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड, अल्मोड़ा शाखा के प्रबंधक समीर भटनागर ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि हिमांशु कुमार ने लोक निर्माण विभाग, अल्मोड़ा के अधीक्षण अभियंता के नाम से जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर बैंक से 19 लाख रुपये की क्रेडिट लिमिट स्वीकृत कराई और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण प्राप्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित