गोरखपुर , मार्च 28 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल के समीप पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को शनिवार सायं गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने वादी के मृतक पिता की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर धोखाधड़ी करते हुए जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया। शिकायत के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित