चंडीगढ़ , सितंबर 25 -- पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जालंधर की एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को कथित तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि जालंधर जिले के फिल्लौर तहसील के गांव कंडोला खुर्द निवासी एक महिला की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी। शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और उसकी पुलिस जांच पूरी हो चुकी थी। पासपोर्ट कार्यालय जाने पर संबंधित कर्मचारी ने कथित तौर पर बताया कि पुलिस सत्यापन पूरा नहीं हुआ है। प्रवक्ता के अनुसार, कार्यालय से बाहर आने पर दो निजी पासपोर्ट एजेंटों एनपी सिंह और हरदीप कौर ने कथित तौर पर महिला से पासपोर्ट जल्दी जारी करवाने के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने बातचीत रिकॉर्ड कर सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित