जालंधर , फरवरी 18 -- पंजाब के जालंधर में बुधवार मुठभेड़ के बाद पुलिस ने खरड़ हाई-लाइट जिम का ट्रेनर गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के हत्यारे और कोशल चौधरी, बंबीहा ग्रुप के मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया ।
पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस टीम ने बंबीहा ग्रुप के एक सदस्य नरिंदर धीर उर्फ आकाश, निवासी गांव गढ़ी अजीत सिंह, थाना और जिला शहीद भगत सिंह नगर को गिरफ्तार करने और उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होने बताया कि आरोपी नरिंदर धीर अलग-अलग केस में कोर्ट से भगौड़ा है और कोशल चौधरी और बंबीहा ग्रुप का मेन शूटर है। वह यूरोप में रह रहे गुरदीप सिंह से फोन के जरिए सीधे संपर्क में है और फिरौती, गैर-कानूनी हथियार और लोगों को मारने जैसे जुर्म करता है।
श्रीमती कौर ने बताया कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में नरिंदर धीर के दोनों हाथ जख्मी हो गए जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला कि उसने पहले भी कई जुर्म किए हैं। 31 जनवरी 2025 को, आरोपी ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, बेटे बलदेव सिंह, जो खरड़ हाई-लाइट जिम का ट्रेनर था, की हत्या कर दी थी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एक फरवरी 2025 को पुलिस थाना सिटी, खरड़ में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिर 10 जनवरी 2026 को नरिंदर धीर उर्फ आकाश, पुत्र सोढ़ी राम, निवासी गाँव गढ़ी अजीत सिंह, थाना और, जिला शहीद भगत सिंह नगर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लुधियाना में एक रॉयल लॉयनश लग्जरी गाड़ी बुकिंग कंपनी पर हमला किया, जहाँ उन्होंने दो करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित