जालंधर , सितंबर 17 -- पंजाब में जालंधर के बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र से चार वर्षीय बच्चा लापता हो गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दो लोग एक्टिवा स्कूटर पर बच्चे को अपने साथ ले गये।
सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम आतिश भाटिया ने गुरूवार को बताया कि घटना की सूचना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मिली, जिसके बाद बस्ती बावा खेल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और बच्चे का पता लगाने के लिए सभी संभावित प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि बच्चे की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित