जालंधर , सितंबर 23 -- पंजाब के जालंधर जिले में बुधवार को एच1एन1 के दो नये मामले सामने आये, जिससे जिले में इस वर्ष अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 128 संदिग्ध मामले सामने आये हैं। वर्तमान में दो मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें एक सिविल अस्पताल जालंधर और एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित