जालंधर , सितंबर 22 -- पंजाब के जालंधर जिले में मंगलवार को एच1एन1 के दो नए मामले सामने आने के बाद इस साल अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 126 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। वर्तमान में दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक मरीज फोर्टिस अस्पताल और एक सिविल अस्पताल, जालंधर में उपचाराधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित