जालंधर , जनवरी 21 -- पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को पुलिस स्टेशन गोराया क्षेत्र के महल कलां के गुरुद्वारा साहिब में हाल ही में हुई बेअदबी की घटना के संबंध में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और बेअदबी की घटना के लिए ज़िम्मेदार मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

श्री विर्क ने यह भी आश्वासन दिया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है, और जालंधर ग्रामीण पुलिस सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित