बर्लिन , अप्रैल 23 -- बास्केटबॉल की विश्व शासी संस्था फीबा ने घोषणा की है कि जापान 2030 महिला बॉस्केटबॉल विश्व कप तथा फ्रांस 2031 पुरुष बॉस्केटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा।
फीबा के अनुसार टोक्यो 26 नवंबर से 8 दिसंबर तक 2030 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 2031 का आयोजन 29 अगस्त से 14 सितंबर तक फ्रांस के शहरों लिले, ल्योन और पेरिस में होगा।
फीबा के महासचिव एंड्रियास ज़ागक्लिस ने कहा, "फीबा विश्व कप सफलता का पर्याय बन गए हैं, इसका मुख्य कारण यह है कि हर बार सही मेजबान का चयन करना, बास्केटबॉल को सबसे लोकप्रिय खेल समुदाय बनाने के हमारे मिशन की आधारशिला है।"यह बात उन्होंने तब कही जब फीबा का केंद्रीय बोर्ड बर्लिन में संबंधित बोलियों पर निर्णय लेने के लिए मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित