टोक्यो , अक्टूबर 25 -- जापान में टोक्यो से लगभग 1,000 किलोमीटर दूर ओगासावारा द्वीप समूह के पास रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
जापान मौसम एजेंसी ने कहा कि आज पूर्वाह्न करीब 11:10 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर सात मापी गयी। भूकंप का केन्द्र सतह से 470 किलोमीटर की गहराई पर था।
भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित