टोक्यो , मार्च 10 -- जापान के गिफू प्रान्त के कानी इलाके में एक कागज मिल में मंगलवार को संदिग्ध गैस रिसाव के कारण छह कर्मचारी प्रभावित हुए । इनमें में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 'डाइओ पेपर कॉर्प' के संयंत्र में सुबह सूचना मिली कि दो कर्मचारी किसी अज्ञात गैस की चपेट में आने के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद 20 से 60 वर्ष की आयु के कुल छह घायल श्रमिकों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार, सांस की गंभीर समस्या से जूझ रहे 50 और 60 वर्ष के दो कर्मचारी बोलने की स्थिति में नहीं हैं, जबकि अन्य चार मामूली रूप से प्रभावित हुए । प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि ये कर्मचारी कार्बन मोनोऑक्साइड ले जाने वाले एक वाल्व को बदलने का काम कर रहे थे, तभी संभवतः वे इस जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित