भरतपुर , अक्टूबर 15 -- राजस्थान में डीग जिले के केथवाड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक स्कूल संचालक के पुत्र एवं भाई पर जानलेवा हमला करके उन्हें घायल करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शमशाद के बेटे अनीश और उसके चाचा ऐलान पर करीब छह लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया जिससे वे लहूलुहान हो गये। दोनों को केथवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के ही इलियास, नौशाद, मुंसाद, अलीम और उनके अन्य साथियों को नामजद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित