अलवर , अप्रैल 29 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी के टपूकड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में पांच महीने से फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चार दिसम्बर 2025 को मिलकपुर तुर्क गांव में पुरानी रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया और जान से मारने की नीयत से गोली भी चलायी। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ ।
इस वारदात में लिप्त एजाज उर्फ अज्जा (33) और आदिल घटना के बाद से ही फरार थे। करीब पांच महीने बाद मुखबिर तंत्र और लगातार दबिश के जरिए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों से अवैध देशी कट्टा और वारदात में प्रयुक्त कृषि उपकरण (दरांती) बरामद किये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित