भीलवाड़ा , जनवरी 21 -- राजस्थान मेंं भीलवाड़ा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (संख्या दो) ने दो युवकों पर जानलेवा हमले करने के आरोपी को बुधवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश अशोक सेन ने अभियुक्त राहुल खटीक को पीड़ित अमित खटीक और अजय खटीक को चाकू मारकर घायल करने का दोषी मानते हुए उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार भीमगंज थाना क्षेत्र में चार अगस्त 2018 को अभियुक्त राहुल खटीक ने पीड़ितों पर चाकू से वार किये जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित