शहडोल , जुलाई 19 -- मध्यप्रदेश में शहडोल जिले की जयसिंहनगर पुलिस ने जादूटोने के शक में 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की हत्या करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल यादव और सुनील यादव के रूप में हुई है। दोनों को संदेह था कि उनकी पड़ोसन तथा उनकी मौसी की सास गेंदा बाई यादव (70) तांत्रिक क्रिया (जादूटोना) करती थीं, जिसके कारण उनके परिवार के सदस्य लगातार बीमार रहते हैं।

उन्होंने बताया कि इसी अंधविश्वास के चलते दोनों आरोपियों ने वृद्ध महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित