भीलवाड़ा , मार्च 19 -- भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (इंटेक) भीलवाड़ा चैप्टर के संयोजक एवं पर्यावरणविद बाबू लाल जाजू को राष्ट्रीय स्तर पर 2025 का प्रतिष्ठित अनिरूद्ध भार्गव पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किया गया हैं।
श्री जाजू को यह सम्मान (इन्टेक) द्वारा उनके पर्यावरण संरक्षण के लिए आजीवन समर्पण, निष्ठा और प्रभावशाली कार्यों के लिए दिया गया। समारोह में इन्टैक के चेयरमैन अशोक ठाकुर, सदस्य सचिव डॉ. रविन्द्र सिंह एवं चैप्टर्स डिवीजन डायरेक्टर अरविंद शुक्ला ने श्री जाजू को स्मृति चिह्न, प्रशंसा पत्र एवं एक लाख रुपये का चेक भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री जाजू की पत्नी सुशीला जाजू और पुत्री अस्मिता भी मौजूद थी। देशभर के विभिन्न इन्टैक चैप्टर्स में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर श्री जाजू का चयन किया गया, जो उनके निरंतर और समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित