चंडीगढ़ , अक्टूबर 06 -- पंजाब के पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीबीआई की कार्रवाई को लेकर शिकायत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई केंद्र सरकार के निर्देश पर नहीं बल्कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर जांच के लिए आयी है।

श्री जाखड़ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए कहा, ''भगवंत मान साहब, सीबीआई माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर आयी है, केंद्र सरकार ने उसे नहीं भेजा है। शिकायत करना बंद करें। यदि आप ईमानदार हैं तो डर किस बात का है? जांच की निगरानी अदालत स्वयं कर रही है।'' उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो सीबीआई उसका क्या कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि बिना साक्ष्य किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार को अपने कथित कृत्यों की जानकारी है, इसलिए सीबीआई कार्रवाई के बाद उसके नेता चिंतित हैं और उसने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित