जांजगीर-चांपा , मार्च 24 -- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को व्यापक कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की मुहिम तेज कर दी है।

खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने केवा, नवापारा, भादा, पुछेली, पिपरदा, बम्हनीडीह, केराकछार, खोरसी, देवरघटा और शिवरीनारायण सहित कई स्थानों पर जांच की। इस दौरान रेत के अवैध परिवहन से जुड़े कुल 15 मामले सामने आए, जिनमें संबंधित वाहनों को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित