प्रतापगढ़ , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही मे 'ड्रंक एंड ड्राइव', प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कल शनिवार की रात 8 बजे से 11 बजे तक थाना शेत्र हथिगवाँ के कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

पुलिस सूत्रो से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये गये अभियान मे पुलिस की टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 587 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। विभिन्न प्रकार के अरोपितो से कुल चार लाख बीस हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित