जहानाबाद , अप्रैल 28 -- बिहार में जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में जिम संचालक की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि झुनकी गांव के समीप सोमवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक व्यकि की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भाने बीघा गांव निवासी जिम संचालक विवेक राज उर्फ निक्की (25) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उस बेहतर इलाज के लिये पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच)रेफर कर दिया गया है । शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित