जहानाबाद , मई 13 -- बिहार में जहानाबाद जिले के सिकरिया थाना क्षेत्र स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में बुधवार को बिजली का करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकरिया स्थित फैक्ट्री परिसर में कल्पा थाना क्षेत्र के छोटकी कल्पा गांव निवासी अरविंद कुमार ट्रांसफार्मर के पास काम कर रहा था। इसी दौरान बिजली के तार की संपर्क में आने से करंट लगने से उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित