सतना , मार्च 10 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के बांधा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के जहरीला भोजन खाने से बीमार पड़ने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान छह वर्षीय बालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार रात भोजन करने के बाद कुंदन शर्मा, उनकी पत्नी ज्योति शर्मा तथा उनके दोनों पुत्र आकाश शर्मा और अभिषेक शर्मा अचेत हो गए थे। पड़ोसियों की मदद से चारों को उपचार के लिए रीवा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आकाश शर्मा (6) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की विसरा रिपोर्ट में जहर से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। भोजन में जहर कैसे मिला, इस संबंध में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित