बैतूल , अगस्त 22 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जहरीला पदार्थ खाने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र की पटवारी कॉलोनी निवासी योगेश (40) सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार शाम उसने हमलापुर डिपो क्षेत्र में अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इसी तरह दूसरी घटना बैतूल के कमानी गेट क्षेत्र में हुई। यहां रहने वाले दिनेश बट्टी (45) ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित