जशपुर , जनवरी 12 -- जशपुर पुलिस के रजत जयंती वर्ष के तहत चले 11-दिवसीय महिला सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान का समापन रविवार को कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम मयाली में एक विशाल समारोह के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, यूनिसेफ स्वयंसेवकों, 'जय हो' टीम तथा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित