जशपुर , अक्टूबर 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के जशपुर आगमन पर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय भी उनके साथ मौजूद रहे।

गिरांग मोड़ पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने कर्मवीर सिंह और पवन साय का स्वागत किया। गिरांग मोड़ से बालाछापर स्थित सरना रिसोर्ट तक विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सरना रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन की गतिविधियों को लेकर उनसे संवाद किया। इस दौरान पवन साय ने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली युवा मोर्चा की सेवा ज्योति रथ यात्रा के यात्रियों से भी दोनों संगठन महामंत्रियों ने मुलाकात की और यात्रा से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित