टिहरी , सितंबर, 25 -- उत्तराखंड में पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कार्यकुशलता को परखने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन चंबा में साप्ताहिक परेड आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने परेड में शामिल होकर जवानों और प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसएसपी स्वयं जवानों के साथ दौड़ीं और उनकी शारीरिक दक्षता परखी। एसएसपी को जवानों के बीच मैदान में सक्रिय रूप से भाग लेते देख पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह नजर आया।

परेड के दौरान जवानों ने मार्च, ड्रिल, शस्त्र संचालन और शारीरिक दक्षता से जुड़े अभ्यास किए। एसएसपी ने शस्त्र प्रशिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हथियारों की जानकारी के साथ उनके सुरक्षित रख-रखाव, संचालन और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित उपयोग की क्षमता भी विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों के आउटडोर एवं इंडोर प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षण को वास्तविक पुलिस ड्यूटी की परिस्थितियों के अनुरूप व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित