पटना , जून 18 -- जल संसाधन विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा कराने और बजट को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में जितनी योजनाएं संचालित है उसे निर्धारित समय से पूरा कराया जाए। सचिव ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यय की गति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बरसात से पहले पूर्ण होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी ली और कई अति आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित