पटना , अक्टूबर 04 -- र्ष 2019 में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत करीब सात वर्षों में 27,036 सार्वजनिक पोखर और तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। इस बड़ी सफलता में ग्रामीण विकास विभाग की भूमिका सबसे अहम रही है, जिसने अकेले ही 25,130 जल संरचनाओं का पुनरुद्धार कर ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा की मजबूत नींव रखी है।

पर्यावरण में हुए तेजी से बदलाव की वजह से मानव जीवन को कई गंभीर चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वैसे समुदाय जो वर्षा जल रोककर सिंचाई, कृषि, पशुपालन के साथ-साथ दूसरे छोटे-मोटे उद्योग धंधों पर निर्भरशील है, उनकी समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

पर्यावरण और जलवायु असंतुलन संबंधी इन्हीं चुनौतियों से निपटने की मंशा से पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने वर्ष 2019 में बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान की नींव रखी। इसके तहत तालाब, पोखर, पइन, आहर, कुआं आदि का जीर्णोद्धार, नव निर्माण के साथ-साथ सार्वजनिक जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराने और उनके आसपास पौधरोपण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित