पटना , फरवरी 18 -- बिहार में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये राज्य सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं तालाबों, पोखरों, आहरों एवं पईनों का जीर्णोद्धार अभियान चलाया जा रहा है । अबतक कुल 1,04,470 संरचनाओं का जीर्णोद्वार किया गया है।
इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण, सिंचाई क्षमता में वृद्धि, भू-जल स्तर में वृद्धि, जैव विविधता का संरक्षण तथा ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करना है। राज्य के सभी जिलों में सार्वजनिक जल स्रोतों की पहचान कर उनका जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।
प्रशासनिक निगरानी एवं पारदर्शिता-कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लियेजियो-टैगिंग,ऑनलाइन मॉनिटरिंग,नियमित निरीक्षण, पंचायत से लेकर जिला स्तर तक सतत समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।जल-जीवन-हरियाली अभियान का स्पष्ट संदेश है कि सतत विकास की आधारशिला जल संरक्षण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित