नयी दिल्ली , अक्टूबर 03 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही पार्टी की गतिविधियों के काम में लग जाएंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री खरगे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह पहले की तरह पार्टी के काम में सक्रिय हो जाएंगे। डॉक्टरों ने उनको गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। वह बेंगलुरु में मंगलवार से गुरुवार तक डॉक्टरों की देख-देख में रहे।

पार्टी ने उनके स्वस्थ होने को लेकर यहां एक बयान में शुक्रवार को कहा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वह स्वस्थ हैं और सभी को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।" उन्होंने कहा कि मेरा इरादा जल्द ही अपना काम शुरू करने का है।

कांग्रेस के अनुसार श्री खरगे जल्द ही अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं और डॉक्टरों ने भी उन्हें काम पर लौटने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित