पटना , मई 08 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जायेगा तथा लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संजय कुमार सिंह ने आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

मंत्री श्री सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने राज्य में संचालित जलापूर्ति योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन जिलों में जल की समस्या हो रही है तथा जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित